देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अब्दुल नजीर ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

विजयवाड़ा, 24 फरवरी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने यहां राजभवन में नजीर को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राज्य के मंत्री, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

नजीर ने विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लिया है, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। नजीर देश के कुछ ऐतिहासिक मामलों में फैसला सुनाने वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ का हिस्सा रहे हैं।

राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले पर फैसला सुनाने वाले पांच सदस्यीय संविधान पीठ में नजीर भी शामिल थे। इस फैसले में 2.77 एकड़ जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को दे दी गई।

इतना ही नहीं, नजीर उस पीठ का भी हिस्सा थे, जिसने 2016 के केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया था। वह तीन तलाक और निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार बताने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण फैसले सुनाने वाली पीठ में भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\