विदेश की खबरें | श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे सिंगापुर से थाईलैंड के लिए रवाना हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बृहस्पतिवार को अपना अल्पकालिक यात्रा पास समाप्त होने के बाद सिंगापुर से थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 11 अगस्त श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बृहस्पतिवार को अपना अल्पकालिक यात्रा पास समाप्त होने के बाद सिंगापुर से थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

राजपक्षे सिंगापुर से बैंकॉक के लिए एक उड़ान में सवार हुए। थाईलैंड सरकार ने एक दिन पहले पुष्टि की थी कि राजपक्षे के देश की यात्रा करने के लिए श्रीलंका की मौजूदा सरकार से अनुरोध प्राप्त हुआ था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के मुताबिक, मीडिया के सवालों के जवाब में सिंगापुर के आव्रजन एवं सीमा चौकी जांच प्राधिकरण ने कहा कि राजपक्षे बृहस्पतिवार को सिंगापुर से रवाना हो गये।

थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने बुधवार को पुष्टि की थी कि थाइलैंड सरकार ने राजपक्षे के देश में अस्थायी रूप से रहने पर सहमति जता दी है और इस दौरान राजपक्षे किसी तीसरे देश में स्थायी शरण मिलने की संभावनाएं तलाशेंगे।

थाइलैंड के प्रधानमंत्री ने मानवीय आधार पर 73 वर्षीय राजपक्षे को थाइलैंड यात्रा की अनुमति दी और कहा कि उन्होंने किसी अन्य देश में स्थायी शरण की अपनी तलाश के दौरान इस देश में राजनीतिक गतिविधियां नहीं चलाने का वादा किया है।

जुलाई में श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच देश छोड़ने के बाद सिंगापुर में रहे राजपक्षे थाइलैंड में शरण चाह रहे हैं क्योंकि उनका सिंगापुर का वीजा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया है। वह 13 जुलाई को मालदीव पहुंचे थे और उसके बाद सिंगापुर गये जहां उन्होंने देश के आर्थिक संकट को लेकर प्रदर्शनों के बीच अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)