विदेश की खबरें | श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा भी यूएनपी के नेतृत्व की दौड़ में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने 26 वर्षों तक यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) का नेतृत्व करने के बाद अब पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफे की घोषणा की जिसके बाद पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा भी रविवार को पार्टी का नेतृत्व करने के दावेदारों की दौड़ में शामिल हो गए।

कोलंबो, 30 अगस्त श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने 26 वर्षों तक यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) का नेतृत्व करने के बाद अब पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफे की घोषणा की जिसके बाद पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा भी रविवार को पार्टी का नेतृत्व करने के दावेदारों की दौड़ में शामिल हो गए।

रणतुंगा 1996 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे हैं। इससे पहले विक्रमसिंघे के रिश्तेदार और पार्टी के उप महासचिव रुआन विजेवर्धने और पूर्व स्पीकर कारु जयसूर्या भी पार्टी की कमान संभालने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 134, बचाव और राहत अभियान जारी.

विक्रमसिंघे ने संसदीय चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी नेतृत्व छोड़ने का फैसला किया है। यूएनपी श्रीलंका की सबसे पुरानी पार्टी है लेकिन पांच अगस्त को हुए संसदीय चुनाव में महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाली श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) से उसे शर्मनाक हार मिली थी। यूएनपी को केवल दो प्रतिशत मत मिले थे और 22 निर्वाचन जिलों में 225 संसदीय सीटों में से एक भी सीट जीतने में वह असफल रही थी।

यूएनपी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को 1977 के बाद पहली बार संसदीय चुनाव में हार मिली है।

यह भी पढ़े | Flood in Pakistan: पाकिस्तान में आधुनिक बाढ़ चेतावनी प्रणाली का अभाव, अन्य तबाही से निपटने के लिए मौजूद नहीं एविएशन सिस्टम.

रणतुंगा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, '' पार्टी की कार्यसमिति की हाल ही में हुई बैठक में संभावित नेता के तौर पर चार नाम सामने आए। मेरा नाम भी प्रस्तावित था। अवसर मिलने पर, पार्टी का नेतृत्व करने और इसे पुनर्जीवित करने में मुझे प्रसन्नता होगी।''

हालांकि, रणतुंगा का परिवार पारंपरिक तौर पर यूएनपी के विरोधी दल श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) का समर्थक रहा है। उनके पिता वर्ष 1994 में एसएलएफपी सरकार में मंत्री रहे थे। वहीं उनका भाई प्रसन्ना वर्तमान सरकार में पर्यटन मंत्री है।

इससे पहले, विजेवर्धना (45) ने शनिवार को अनुराधापुरा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘कई लोगों की मांग को देखते हुए मैंने पार्टी नेता रानिल विक्रमसिंघे के आशीर्वाद से यूएनपी का नेतृत्व संभालने का फैसला किया है।’’

विक्रमसिंघे के इस्तीफे की घोषणा के बाद हालांकि पार्टी महासचिव अकिला विराज करियावासम ने स्वयं और तीन अन्य को पार्टी अध्यक्ष पद का संभावित दावेदार घोषित कर दिया। पूर्व स्पीकर और यूएनपी के उप नेता कारु जयसूर्या ने भी पार्टी का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\