सपा के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए.
लखनऊ, 20 जनवरी : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए.
औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक बने गुप्ता के साथ कांग्रेस नेता डॉ प्रियंका मौर्या और अयोध्या से लोक गायिका वंदना मिश्रा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. यह भी पढ़ें : ‘मोदी’ संबंधी टिप्पणी विवाद: मंत्रालय के पास प्रदर्शन के संबंध में मुंबई भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज
भाजपा में नये सदस्यों के शामिल होने से संबंधित समिति के प्रमुख और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

