देश की खबरें | पूर्व प्रधानमंत्री ने गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के लिये धरना देने की चेतावनी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की शिकायतों का तत्काल निवारण नहीं हुआ तो वह व्यक्तिगत रूप से विरोध का नेतृत्व करेंगे ।
बेंगलुरू, 26 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की शिकायतों का तत्काल निवारण नहीं हुआ तो वह व्यक्तिगत रूप से विरोध का नेतृत्व करेंगे ।
देवेगौड़ा ने कहा कि सरकार को निजी स्कूल शिक्षकों को तत्काल सहायता देनी चाहिये । उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पहले ही पत्र लिख चुके हैं ।
जद एस प्रमुख ने मौर्य सर्कल पर संवाददताओं से कहा, 'मैं सरकार से विशेष पैकेज, नौकरी की सुरक्षा, आरटीई बकाये के भुगतान एवं स्वास्थ्य बीमा समेत गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की मांगों का तुरंत समाधान करने का आग्रह करता हूं ।'
देवेगौड़ा मौर्य सर्किल पर गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की मांगों के समर्थन में जद एस के विधान पार्षदों के धरना कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे ।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'अगर मांगें नहीं मानी गयी, मैं व्यक्तिगत तौर पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करूंगा ।'
उन्होंने कहा कि यह केवल विरोध का पहला चरण है जिसे आगे और तेज किया जायेगा ।
राज्यसभा के सदस्य देवेगौड़ा ने कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिये सरकार को एक विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिये ।
उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद के आगामी सत्र में इस संबंध में केंद्र सरकार का भी ध्यान आकर्षित करेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)