Former President Pratibha Patil Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
पुणे,14 मार्च : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
पूर्व राष्ट्रपति पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है. यह भी पढ़ें : Kisan Mahapanchayat: दिल्ली में किसान महापंचायत, कौन से रास्ते बंद और कहां डायवर्जन; यहां पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
उनकी हालत स्थिर है. उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं.’’ पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं. उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

