देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मंगलवार दोपहर दिल्ली के लोधी रोड विद्युत शव दाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मंगलवार दोपहर दिल्ली के लोधी रोड विद्युत शव दाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

प्रणब के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने उनका अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा, पिता जी का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल में करना चाहते थे, लेकिन कई बाधाओं की वजह से पार्थिव शरीर वहां नहीं ले जा सके.

परिजनों और रिश्तेदारों ने कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीपीई किट में मुखर्जी को अंतिम विदाई दी।

सेना की टुकड़ी ने पूर्व राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर और तोपों की सलामी दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

इससे पहले मुखर्जी का पार्थिव शरीर फूलों से सजे वाहन में श्मशान गृह लाया गया। उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि 84 वर्षीय मुखर्जी का सोमवार शाम को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया था। वह 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\