देश की खबरें | उप्र शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म अपनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को यहां डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। समारोह के दौरान रिजवी ने श्लोकों का उच्चारण किया।
गाजियाबाद, छह दिसंबर उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को यहां डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। समारोह के दौरान रिजवी ने श्लोकों का उच्चारण किया।
मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उनके नए नाम की घोषणा कि और कहा कि रिजवी को अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाना जाएगा।
इससे पहले रिजवी ने इस साल उस समय विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने कुरान से 26 आयत हटाए जाने के अनुरोध के साथ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। रिजवी ने आरोप लगाया था इनसे ''आतंकवाद को बढ़ावा'' मिलता है।
धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिमों ने उन्हें समुदाय से ''निष्कासित'' कर दिया है और वह कोई भी धर्म चुन सकते हैं।
उन्होंने कहा, '' सनातन धर्म दुनिया में सबसे अच्छा है। मुसलमान, हिंदुओं के घर जलाते थे।''
वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने जोर दिया कि उनके परिवार के सदस्य हिंदू धर्म अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं और अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका स्वागत है।
एक अधिकारी ने बताया कि इस समारोह के दौरान मंदिर के प्रवेश बिंदु पर पुलिसकर्मियों द्वारा मीडिया कर्मियों और आगंतुकों की जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)