देश की खबरें | कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। छाबड़ा ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता हासिल की।

चंडीगढ़, 13 अगस्त कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। छाबड़ा ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता हासिल की।

कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के मौजूदा अध्यक्ष सुभाष चावला के साथ मतभेद होने पर छाबड़ा ने छह अगस्त को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने फरवरी में छाबड़ा को हटाकर चावला को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, “ कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका, चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा आप में शामिल हो गए हैं, जिसका नेतृत्व उसके राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।“

पिछले कुछ सप्ताहों से छाबड़ा लगातार चावला पर इस बात का आरोप लगा रहे थे कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। छाबड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की भी आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\