देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने साहस, करूणा के महत्व को रेखांकित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को साहस, करूणा, न्याय, समर्पण और नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया और इन्हें व्यक्तियों एवं समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बताया।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को साहस, करूणा, न्याय, समर्पण और नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया और इन्हें व्यक्तियों एवं समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बताया।

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘‘दियासलाई’’ पर परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोविंद ने इस बात का उल्लेख किया कि कैसे इन मूल्यों में अंधेरा दूर करने और एक सार्थक बदलाव लाने की शक्ति है।

संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में आयोजित कार्यक्रम में कोविंद ने कहा, ‘‘यदि हम इन मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हैं तो हम अपने आसपास के अंधेरा को दूर कर सकते हैं।’’

पूर्व राष्ट्रपति ने न्याय और बाल कल्याण के प्रति सत्यार्थी की अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और उस महत्वपूर्ण क्षण को याद किया, जब सत्यार्थी ने पोप फ्रांसिस के साथ चर्चा के दौरान, चर्च के भीतर बाल शोषण होने का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इन पांच गुणों - साहस, करुणा, न्याय, समर्पण और नैतिकता - ने कैलाश सत्यार्थी को एक संस्था बना दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\