विदेश की खबरें | पूर्व पॉप स्टार गैरी ग्लिटर को ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ग्लिटर का असली नाम पॉल गड है। उनासी वर्षीय गायक को दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में डोरसेट की एक जेल से रिहा कर दिया गया।
ग्लिटर का असली नाम पॉल गड है। उनासी वर्षीय गायक को दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में डोरसेट की एक जेल से रिहा कर दिया गया।
ब्रिटेन में दोषियों को आधी सज़ा पूरी करने के बाद जेल से रिहा करना आम बात है और इसके बाद उन्हें परिवीक्षा पर रखा जाता है।
न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पॉल गड जैसे यौन अपराधियों पर पुलिस और परिवीक्षा सेवा करीब से निगाह रखती है और उनपर कुछ सख्त शर्तें लागू की जाती हैं, जिनमें उनके शरीर में जीपीएस टैग लगाना भी शामिल है।
बयान में कहा गया है कि अगर अपराधी इन शर्तों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसे वापस जेल भेजा जा सकता है।
गायक को तीन लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया गया था, जिसमें से एक की उम्र 13 साल से कम थी।
उसे अक्टूबर 2012 में गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)