देश की खबरें | किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने के लिये दिल्ली रवाना हुए पूर्व खिलाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कई पूर्व खिलाड़ी तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने के लिये शनिवार को दिल्ली के लिये रवाना हो गए हैं। इनमें पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, पांच दिसंबर पंजाब के कई पूर्व खिलाड़ी तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने के लिये शनिवार को दिल्ली के लिये रवाना हो गए हैं। इनमें पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।

ये पूर्व खिलाड़ी शनिवार को दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलेंगे और रविवार को राष्ट्रपति को अपने पुरस्कार लौटाएंगें।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की मांग, कहा- किसानों की मांगे माने सरकार.

पंजाब और हरियाणा के किसान हाल ही में लागू किये गए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। वे पिछले नौ दिन से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पहलवान करतार सिंह ने कहा, ''हम आज दिल्ली के लिये रवाना हो गए हैं और किसानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे।''

यह भी पढ़े | West Bengal: आसनसोल में बीजेपी की रैली पर हमला- 7 कार्यकर्ता घायल, टीएमसी पर आरोप.

उन्होंने कहा, ''स्वास्थ्य तथा अन्य कारणों के चलते हमारे साथ नहीं जा रहे सज्जन सिंह चीमा जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने हमें अपने पुरस्कार दे दिये हैं।''

खेल से जुड़ी इन हस्तियों ने कहा कि उन्होंने पुरस्कार वापसी के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समय मांगा है।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर ने कहा, ''यदि राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं दिया जाता है, तो हम रविवार को अपने पुरस्कार राष्ट्रपति भवन के बाहर रख आएंगे।''

दिल्ली के लिये रवाना हुए अन्य पूर्व खिलाड़ियों में ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित हॉकी ओलंपियन गुरमेल सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारोत्तोलक तारा सिंह शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच गुरबख्श सिंह संधू, पद्मश्री से सम्मानित मुक्केबाज कौर सिंह तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मुक्केबाज जयपाल सिंह ने अपने पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया था। गुरबख्श सिंह संधू के कार्यकाल के दौरान भारत ने मुक्केबाजी में पहला ओलंपिक पदक जीता था।

दरअसल, केन्द्र सरकार ने सितंबर में तीन कृषि कानूनों को मंजूरी दी थी। सरकार का कहना है कि इन कानूनों का मकसद बिचौलियों को खत्म करके किसानों को देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने की अनुमति देकर कृषि क्षेत्र में ''सुधार'' लाना है।

किसानों को चिंता है कि इन कानूनों से उनकी सुरक्षा कवच मानी जानी वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था और मंडियां खत्म हो जाएंगी। सरकार का कहना है कि एमएसपी जारी रहेगी और नए कानूनों से किसानों को अपनी फसल बेचने के और विकल्प उपलब्ध होंगे।

सरकार और किसानों के बीच इस मुद्दे पर वार्ता जारी है। इस बीच किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का भी आह्वान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी