पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने की Virat Kohli की तारीफ, कहा- कोहली की फिटनेस उनके शानदार प्रदर्शन का राज
युसूफ ने कहा, "कोहली के नाम वनडे और टेस्ट मिलाकर 70 शतक हैं. वनडे में उन्होंने 12000 रन बनाए हैं और टेस्ट में भी 10000 रन बनाने के करीब है. टी 20 में भी उनका प्रदर्शन बेहतर है. उन्होंने कहा, "आज के जमाने में वह नंबर-1 बल्लेबाज हैं. मैंने पहले भी कहा है कि पिछले जमानों के क्रिकेटरों की तुलना करना गलत है.
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ (Mohammad Yusuf) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की सराहना करते हुए कहा है कि कोहली की फिटनेस (Fitness) और ट्रेनिंग (Training) उनके शानदार प्रदर्शन का राज है. युसूफ ने यू-ट्यूब (Youtube) के शो क्रिकास्ट में कहा, "मैंने कोहली को अभ्यास करते नहीं देखा है लेकिन उनके ट्रेनिंग के वीडियो ट्विटर (Twitter) पर देखे हैं. आज के जमाने में कोई मुझसे पूछे कि मॉर्डन क्रिकेट क्या है तो मैं कहूंगा यह ट्रेनिंग है."उन्होंने कहा, "आज के खिलाड़ी फिट और तेज हैं, जैसे कोहली है. यही उनके शानदार प्रदर्शन का राज है." इस भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज ने Virat Kohli के रवैये के बारे में बताया, कहा- ऐसा नहीं महसूस होता कि उनके सामने खड़ा हूं
युसूफ ने कहा, "कोहली के नाम वनडे और टेस्ट मिलाकर 70 शतक हैं. वनडे में उन्होंने 12000 रन बनाए हैं और टेस्ट में भी 10000 रन बनाने के करीब है. टी 20 में भी उनका प्रदर्शन बेहतर है. उन्होंने कहा, "आज के जमाने में वह नंबर-1 बल्लेबाज हैं. मैंने पहले भी कहा है कि पिछले जमानों के क्रिकेटरों की तुलना करना गलत है. कोहली का प्रदर्शन अविश्वनीय है. युसूफ ने पाकिस्तान के लिए 288 वनडे में 9720 रन और 90 टेस्ट मैचों में 7530 रन बनाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

