देश की खबरें | पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

गोंडा (उप्र), 23 जनवरी गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें उपचार के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दो पुत्र हैं।

सिंह के बड़े पुत्र वेंकटेश मोहन सिंह ने बताया कि उनके पिता के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर मेला बगिया में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक को करीब एक वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उनका लगातार उपचार चल रहा था।

वेंकटेश मोहन सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से वह अपने लखनऊ आवास पर रह रहे थे और दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज देर शाम चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिंह के निधन की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सिंह ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में निर्दलीय विधायक के रूप में की थी। इसके बाद 1991 में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह 1993 तथा 1996 में भी कर्नलगंज सीट से विजयी हुए। साल 2007 में वह कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे।

सिंह के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक बावन सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी