देश की खबरें | सपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

लखनऊ, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

लखनऊ स्थित भाजपा राज्‍य मुख्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेता चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले, घोसी (मऊ) से विधायक चौहान ने विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में जाकर उन्हें सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा।

चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वह मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए।

तब चौहान ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए सपा के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया था, लेकिन पार्टी में उम्मीद के मुताबिक महत्व न मिलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली।

चौहान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और सपा से राज्‍यसभा सदस्‍य रह चुके हैं। वह 2009 में घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। 2015 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी वर्ष उन्हें पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया था।

चौहान 2017 में मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे और योगी सरकार में मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने एक बार फिर भाजपा से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। आज जमीन से लेकर आसमान तक भारत की ताकत का लोहा माना जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।”

उन्होंने कहा, “पूर्वांचल में जिस तरह की सियासी हलचल दिखाई दे रही है, पूरे प्रदेश में जिस तरह का कोलाहल है, उससे स्‍पष्‍ट है कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी