गंगटोक, 22 अगस्त पूर्व शहरी विकास और आवास मंत्री अरुण कुमार उप्रेती को सोमवार को सिक्किम विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया।
उप्रेती अरिथांग क्षेत्र से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा विधायक हैं और वह विधानसभाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे।
एल. बी़ दास के 16 अगस्त को इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल में उन्हें मंत्री बनाए बनने जाने की संभावना है।
विधानसभाध्यक्ष के रूप में अपने संबोधन में, उप्रेती ने कहा कि वह सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
इस बीच मुख्यमंत्री पी. एस. तमांग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पहली अनुदान की पहली पूरक मांगों को प्रस्तुत किया। इसमें 359.72 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए विधानसभा से मंजूरी मांगी गई है। मुख्यमंत्री के पास ही वित्त विभाग भी है।
सरकार ने विधानसभा में 12 विधेयक भी पेश किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY