एजेंसी न्यूज

कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम ने निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी कजरी बंदोपाध्याय ने 19 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम ने निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम (Photo Credits: Instagram)

कोलकाता, 30 नवंबर : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पूर्व महापौर फिरहाद हाकिम और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी कजरी बंदोपाध्याय ने 19 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. यह भी पढ़ें : Omicron Virus: छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया

वार्ड संख्या 82 से चुनाव लड़ रहे हाकिम ने कहा, ‘‘मैं अपने प्रचार के दौरान वोट नहीं मांगूंगा. मैं लोगों के साथ अपने जुड़ाव को नया और मजबूत करूंगा. मुझे जीत का पूरा भरोसा है.’’ बंदोपाध्याय ने वार्ड नंबर 73 से पर्चा दाखिल किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).