देश की खबरें | केरल की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एमटी पद्मा का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम.टी. पद्मा का मंगलवार को मुंबई में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोझिकोड (केरल), 12 नवंबर केरल की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम.टी. पद्मा का मंगलवार को मुंबई में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पद्मा के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पिछले तीन वर्षों से अपनी बेटी के साथ मुंबई में रह रही थीं।
सूत्रों ने बताया कि पद्मा का पार्थिव शरीर बुधवार को कोझिकोड लाया जाएगा और बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोयिलैंडी विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित पद्मा ने 1991-96 के दौरान यूडीएफ सरकार में मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास एवं पंजीकरण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था।
केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने पद्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
सतीशन ने एक बयान में कहा कि पद्मा का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)