देश की खबरें | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के लिए बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की।

जमशेदपुर, सात मई झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के लिए बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की।

सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘पहलगाम का बदला ले लिया गया है और आतंकवादियों की रीढ़ तोड़ दी गई है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने कहा, ‘‘हर भारतीय को हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है और देश के दुश्मनों को अकल्पनीय सजा देने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया वादा पूरा हुआ है।’’

सोरेन ने कहा कि भारत ने दुनिया को एक कड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि भारत अपनी धरती पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के खिलाफ उठने की हिम्मत करने वाली हर आतंकवादी और अलगाववादी ताकत को इसी तरह कुचल दिया जायेगा।’’

वैश्विक मामलों में भारत की उभरती स्थिति पर सोरेन ने कहा, ‘‘आज जिस तरह से अमेरिका और इजराइल जैसे देशों समेत पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है, इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश के बढ़ते कद के बारे में पता चलता है।’’

हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुबर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी वादा किया था, उसे पूरा किया।

इस बीच, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने युद्ध की स्थिति में सुरक्षा उपायों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\