देश की खबरें | पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज को सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शनिवार को अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज को अपने आवास पर आमंत्रित किया और उन्हें विशेष सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।
अमृतसर, 26 जुलाई अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शनिवार को अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज को अपने आवास पर आमंत्रित किया और उन्हें विशेष सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।
ज्ञानी रघबीर सिंह को मार्च में अकाल तख्त जत्थेदार के पद से हटा दिया गया था। वर्तमान में वह स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी हैं।
इस अवसर पर हरमंदिर साहिब के 'ग्रंथी' और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पूर्व कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने भी गर्गज को ‘सिरोपा’ भेंट किया।
ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सिख इतिहास में श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी के साथ सदैव सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक संबंध रहे हैं।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पारस्परिक सम्मान, सहयोग और समन्वय की यह परंपरा जारी रहनी चाहिए।
उन्होंने गर्गज को हर स्तर पर अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया, ताकि सभी 'पंथिक' कार्य एकता और सामूहिक सिख चेतना की भावना से संचालित होते रहें।
बैठक के दौरान तीनों ने विभिन्न 'पंथिक' और धार्मिक मामलों पर विस्तृत चर्चा की।
गर्गज ने ज्ञानी रघबीर सिंह और सुल्तान सिंह को उनके सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

