देश की खबरें | पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने संन्यास की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

त्यागी ने चार वनडे खेले जिसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल की। इसके अलावा 33 साल के खिलाड़ी ने एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। भारत के लिये अंतिम बार वह 2010 में खेले थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये मिलाकर 14 इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़े | PIB फैक्ट चेक ने लद्दाख में चीन द्वारा माइक्रोवेव हथियारों के उपयोग की खबरों को बताया फेक: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

त्यागी ने ट्वीट किया, ‘‘अभी तक जो मैंने फैसले किये, उसमें यह सबसे मुश्किल था जो अपने सपने को ‘गुडबॉय’ कहना है। ’’

त्यागी ने 41 प्रथम श्रेणी मैचों में 109 विकेट हासिल किये, वह 23 लिस्ट ए मैचों (31 विकेट) में भी खेले। वह आईपीएल के दो सत्र 2009 और 2010 में खेले थे।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: मुंबई में समुद्र के तट, नदी और तालाबों के पास छठ पूजा मनाने पर रोक, BMC ने कोरोना महामारी को लेकर लिया फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वह हासिल किया जो हर खिलाड़ी का सपना होता है जो देश का प्रतिनिधित्व करना है। ’’

त्यागी ने कहा, ‘‘मैं महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में मैं अपना वनडे खेला था। मैं अपने आदर्श मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। क्रिकेट को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है लेकिन आगे बढ़ने के लिये हमें ऐसा करना पड़ता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड