एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने वाईएसआरसीपी छोड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल होने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की शनिवार को घोषणा की। रायुडू ने कहा कि वह ‘‘कुछ समय के लिए’’ राजनीति से दूर रहना चाहते हैं।

देश की खबरें | पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने वाईएसआरसीपी छोड़ी

अमरावती, छह जनवरी आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल होने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की शनिवार को घोषणा की। रायुडू ने कहा कि वह ‘‘कुछ समय के लिए’’ राजनीति से दूर रहना चाहते हैं।

राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले रायुडू ने यह फैसला लिया है।

रायुडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा “सबको सूचित किया जाता है कि मैंने वाईएसआरसीपी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि वह आने वाल समय में अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

वह 28 दिसंबर, 2023 को वाईएसआरसीपी के प्रमुख व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री के. नारायण स्वामी और राजमपेट से लोकसभा सदस्य पी. मिथुन रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे।

रायुडू भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).