देश की खबरें | पूर्व आईएएस अधिकारी भाजपा में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 14 जनवरी प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘‘आज पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा जी का भाजपा परिवार में स्वागत किया। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की विचारधारा से जुड़़े अरविंद कुमार शर्मा जी की कार्यक्षमता व कर्मठता से निश्चित ही पार्टी को एक नयी गति मिलेगी।’’

मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यहां अटकलें लगायी जा रही हैं कि शर्मा को भाजपा विधान परिषद के चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है और चुनाव जीतने के बाद उन्हें सरकार में कोई महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

शर्मा विधान परिषद चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस कोई भी पार्टी का नेता बोलने को तैयार नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)