खेल की खबरें | आईएएएफ के पूर्व प्रमुख लेमिन डियाक को दो साल जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस की अदालत ने 87 साल के डियाक को यह सजा सुनाई जो 1999-2015 तक आईएएएफ के प्रमुख रहे।

पेरिस की अदालत ने 87 साल के डियाक को यह सजा सुनाई जो 1999-2015 तक आईएएएफ के प्रमुख रहे।

अदालत ने डियाक को जेल की दो साल की निलंबित सजा भी सुनाई और उन पर पांच लाख यूरो (590000 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से पहले धोनी और मोनू कुमार ने कराई फोटोशूट, देखें तस्वीर.

डियाक को भ्रष्टाचार के कई आरोपों और विश्वास तोड़ने का दोषी पाया गया लेकिन धन शोधन के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया।

जून में डियाक के मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने चार साल जेल की सजा और पांच लाख यूरो के जुर्माने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI.

डियाक को यह सजा न्यायाधीश रोज मेरी हुनॉल्ट से सुनाई।

अदालत ने पांच अन्य लोगों को भी दोषी ठहराया जिसमें डियाक के बेटे पापा मसाता डियाक शामिल हैं। पापा मसाता आईएएएफ के मार्केटिंग सलाहकार रह चुके हैं। न्यायाधीश ने कहा कि पापा मसाता की कंपनियों में उस समय एक करोड 50 लाख डॉलर दिए गए जबकि उसके पिता आईएएएफ के प्रमुख थे।

पापा मसाता सेनेगल में रहता है जिसने उसके प्रत्यर्पण से इनकार कर दिया है। वह फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में नहीं था और जून में छह दिवसीय सुनवाई के दौरान भी मौजूद नहीं रहा। अदालत ने उसे पांच साल जेल की सजा सुनाने के अलावा 10 लाख यूरो का जुर्माना लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\