एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार तड़के निधन हो गया।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 29 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार तड़के निधन हो गया।

शैलजा का राज्य के कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।

मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह अपूरणीय क्षति सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।

शैलजा कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुमार को संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जानने के लिए रविवार को उनसे बात की थी।

सिम्मी सुरभि

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).