देश की खबरें | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शनिवार को सिरसा में स्थित उनके पैतृक गांव तेजा खेड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सिरसा, 21 दिसंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शनिवार को सिरसा में स्थित उनके पैतृक गांव तेजा खेड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख जाट नेता एवं हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया था।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल और कई अन्य नेताओं ने शनिवार को यहां तेजा खेड़ा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा के कई मंत्रियों, राज्य विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा के मनप्रीत बादल और मनजिंदर सिंह सिरसा और कई अन्य नेताओं ने भी तेजा खेड़ा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा में तेजा खेड़ा स्थित उनके परिवार के फार्महाउस में शनिवार को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था।

ओमप्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला (इनेलो नेता) एवं बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला (जननायक जनता पार्टी प्रमुख) और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के अन्य सदस्य तेजा खेड़ा में मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\