विदेश की खबरें | फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी को सात साल जेल की सजा दिये जाने का अनुरोध किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय वित्तीय अभियोजन कार्यालय ने भी सरकोजी के नागरिक, सिविल और पारिवारिक अधिकारों पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विदेश की खबरें | फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी को सात साल जेल की सजा दिये जाने का अनुरोध किया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रीय वित्तीय अभियोजन कार्यालय ने भी सरकोजी के नागरिक, सिविल और पारिवारिक अधिकारों पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

मामले की सुनवाई जनवरी में शुरू हुई थी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।

सरकोजी (70) 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति थे। उन पर भ्रष्टाचार, चुनाव प्रचार अभियान के लिए अवैध रूप से वित्तपोषण, सार्वजनिक धन के गबन को छिपाने और आपराधिक गठजोड़ के आरोप हैं।

हालांकि उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

वर्ष 2012 में, फ्रांसीसी खोजी मीडिया संस्थान ‘मीडियापार्ट’ ने एक लीबियाई खुफिया ज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसमें पांच करोड़ यूरो के वित्तपोषण समझौते का उल्लेख था।

सरकोजी ने इस दस्तावेज को जालसाजी करार दिया और मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

UP: ‘तुम आओ या अपनी सहेली को भेजा, मुझे प्यार करना है’: सुल्तानपुर के सरकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने नर्स से की अश्लील बातें, AUDIO लीक

IND-W vs SA-W ICC Women’s CWC 2025 Final Dream11 Fantasy Prediction: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में होगी कांटे टक्कर, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम

Deendayal Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, जिन महिलाओं को ₹2100 नहीं मिले, उन्हें क्या करना चाहिए? एक क्लिक में पाएं हर सवाल का जवाब (Watch Video)

BCCI Sepecial Reward For India Women Team: आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम होगी मालामाल! बीसीसीआई देगी 125 करोड़ की इनामी राशि; रिपोर्ट्स

\