खेल की खबरें | पूर्व फुटबॉलर हमसाकोया की कोविड-19 से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व संतोष ट्राफी फुटबॉलर ई हमसाकोया की शनिवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 वायरस से मौत हो गयी जिससे इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों संख्या 15 तक पहुंच गयी।
मल्लापुरम (केरल), छह जून पूर्व संतोष ट्राफी फुटबॉलर ई हमसाकोया की शनिवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 वायरस से मौत हो गयी जिससे इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों संख्या 15 तक पहुंच गयी।
पाराप्पानांगडी के निवासी हमसाकोया 61 वर्ष के थे और मुंबई में बस गये थे। वह संतोष ट्राफी में महाराष्ट्र राज्य के लिये खेलते थे और मशहूर क्लब मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्ट्स क्लब के लिये भी खेले थे। वह नेहरू ट्राफी में राष्ट्रीय टीम के लिये भी खेले थे।
वह और उनका परिवार 21 मई को अपने गृहनगर आया था और तब से पृथकवास में थे। उनके परिवार के पांच सदस्यों को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया और उनका उपचार चल रहा है।
मल्लापुरम जिला चिकित्सा अधिकारी डा के सकीना ने कहा कि हमसाकोया के पत्नी और बेटे में सबसे पहले कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिये थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
उन्होंने कहा कि हमसाकोया को सभी संभव मेडिकल उपचार दिया गया लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
डा सकीना ने कहा, ‘‘उनकी पत्नी और बेटे सबसे पहले संक्रमित मिले। जिसके बाद हमसाकोया भी पॉजिटिव पाये गये और उनका उपचार चल रहा था। उनके बेटे की पत्नी और उसके दोनों बच्चे भी पॉजिटिव आये हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)