देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल दिल्ली रेफर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
बरेली (उप्र), 19 जुलाई कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि बरेली कैंट से भाजपा विधायक अग्रवाल और उनके परिवार के चार सदस्य गत 15 जुलाई को आयी टेस्ट रिपोर्ट में कोविड—19 के मरीज पाये गये थे। सभी को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, एक दिन में सर्वाधिक 4,979 मामले मिले, अब तक 2,481 लोगों की मौत.
उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री ने अपने स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर खुद को दिल्ली रेफर करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद शनिवार को उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
कुमार ने जिले में कोविड—19 के कारण उत्पन्न हालात के बारे में बताते हुए कहा कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 30 हो गयी है। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में रविवार को इलाज के दौरान एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।
अशोक ने बताया कि जिले में इस वक्त कोविड—19 के कुल 492 मामले उपचाराधीन हैं, जबकि 302 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
बरेली में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले के कई प्रमुख सरकारी दफ्तरों के अनेक कर्मचारी भी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रोहिलखंड विश्वविद्यालय में सात कर्मचारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद विश्वविद्यालय को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
महामारी के बावजूद जिला प्रशासन ने कथित रूप से व्यापारियों के दबाव में शहर के बाजारों के लिए जारी किए गए रोस्टर को समाप्त कर दिया है। अब बाजार सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक खुल सकेंगे जबकि शनिवार और रविवार को शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)