देश की खबरें | लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा अस्पताल में भर्ती

खूंटी (झारखंड), 22 अप्रैल लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा खूंटी स्थित अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मुंडा की हालत स्थिर है और चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।

खूंटी से आठ बार लोकसभा सदस्य रह चुके करिया मुंडा (86) रक्त में शर्करा का स्तर कम होने के कारण बृहस्पतिवार रात को बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित मुंडा को अस्पताल तक ले जाने के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया।

इससे पहले 14 अप्रैल को भी निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण करिया मुंडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इन्दु रवि कांत पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)