एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्व सीजेआई खेहर, शारदा सिन्हा, आर अश्विन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वालों में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, सुजुकी के प्रमुख रहे (दिवंगत) ओसामु सुजुकी और लोक गायिका (दिवंगत) शारदा सिन्हा तथा पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन उन 139 प्रतिष्ठित लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

देश की खबरें | पूर्व सीजेआई खेहर, शारदा सिन्हा, आर अश्विन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वालों में शामिल

नयी दिल्ली, 25 जनवरी पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, सुजुकी के प्रमुख रहे (दिवंगत) ओसामु सुजुकी और लोक गायिका (दिवंगत) शारदा सिन्हा तथा पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन उन 139 प्रतिष्ठित लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

घोषणा किये गए नागरिक पुरस्कारों में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी से 10 लोग भी शामिल हैं। साथ ही, 13 को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।’’

पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) खेहर को पद्म विभूषण प्रदान गया है, जबकि सुजुकी के प्रमुख रहे ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और एम टी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया है।

दिनामलार के प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बायर को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (मरणोपरांत) और फिल्म निर्माता शेखर कपूर को पद्म भूषण प्रदान किया गया है।

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण, असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और पूर्व हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).