देश की खबरें | केरल के पूर्व मुख्य सचिव एवं लेखक सी पी नायर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व नौकरशाह और लेखक- स्तंभकार, चेल्लाप्पन परमेश्वरन नायर का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, एक अक्टूबर पूर्व नौकरशाह और लेखक- स्तंभकार, चेल्लाप्पन परमेश्वरन नायर का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वर्ष 1962 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नायर 1998 में दक्षिणी राज्य के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

अपनी उल्लेखनीय प्रशासनिक क्षमताओं और हास्य लेखन शैली के लिए जाने जाने वाले, नायर सेवानिवृत्ति के बाद भी राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्रों में बहुत सक्रिय थे।

उन्होंने सिविल सेवक के रूप में अपने दशकों के लंबे कार्यकाल के दौरान जिलाधिकारी, गृह सचिव, श्रम सचिव और त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड के आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

नायर ने प्रशासनिक सुधार आयोग के सदस्य के रूप में भी काम किया और सेवानिवृत्ति के बाद केरल शिक्षा अधिनियम और नियम (केईएआर) को फिर से लिखने के लिए गठित एक सरकारी समिति का नेतृत्व किया था।

पुरस्कार विजेता लेखक और स्तंभकार नायर ने "थकिल", "युगांडा मलयालम", "लंकायिल ओरु मारुति" और इसी तरह की कई किताबें लिखीं और "इरुकलिमुट्टकल" कृति ने उन्हें केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार दिलवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now