देश की खबरें | जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज नेंगरू पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद नेंगरू बृहस्पतिवार को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए।

श्रीनगर, 23 सितंबर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद नेंगरू बृहस्पतिवार को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए।

सरकार द्वारा 2019 में बैंक के अध्यक्ष पद से हटाए गए नेंगरू पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद गनी लोन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में नेंगरू का स्वागत करते हुए लोन ने कहा कि वह परिवर्तन लाने के लिए पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के आर्थिक एजेंडा को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं दिल से परवेज साहिब का बदलाव के कारवां में स्वागत करता हूं। बैंकिंग क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय करियर रहा है।”

लोन ने कहा, “उनके कार्यकाल के दौरान, हमने देखा कि अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर बैंक के वित्तीय भाग्य को बदल दिया। वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के एजेंडे को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

नेंगरू ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए लोन के विचारों से प्रेरित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड