देश की खबरें | बसपा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार भाजपा में शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गये।
भोपाल, 16 मई मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गये।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।
सखवार पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। सखवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री चौहान के विकास कार्यो से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।
उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसका कोई नीति, नियम और नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को कई गुटों में विभाजित पार्टी बताया।
सखवार ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने दलित समुदाय के लिए कुछ नहीं किया और इसी कारण पिछले विधानसभा चुनाव में उसकी हार हुई।
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)