एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने रविवार को बताया कि वह पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

देश की खबरें | बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हुए

हाजीपुर, 13 अप्रैल बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने रविवार को बताया कि वह पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पटेल अपने पैतृक जिले वैशाली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक दिन पहले उन्होंने किशोर से मुलाकात की थी और पार्टी में शामिल हो गए थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व करीबी सहयोगी पटेल ने वैशाली विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह एक बार सीवान से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से संबंध रखने वाले पटेल को कभी नीतीश कुमार के बाद राज्य में दूसरा सबसे बड़ा कुर्मी नेता माना जाता था।

साल 2005 में कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे।

हालांकि, 2015 में नीतीश से रिश्ते खराब होने के बाद वह जीतन राम माझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल हो गए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले पटेल राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).