देश की खबरें | असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने इस बारे में बताया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 23 नवंबर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने इस बारे में बताया ।

गोगोई 84 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी डॉली, बेटी चंद्रिमा और बेटा गौरव हैं ।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में पिछले 24 घंटे में 137 नए केस, 5 की मौत: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने बताया कि असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे गोगोई ने गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शाम पांच बजकर 34 मिनट पर अंतिम सांस ली ।

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद गोगोई को सबसे पहले 26 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी। उन्हें दो नवंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | आईएमए पोंजी घोटाला: CBI ने पूर्व कांग्रेस नेता आर रोशन बेग को किया गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा.

गोगोई के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे 21 नवंबर को उनकी स्थिति बिगड़ गयी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

गोगोई का रविवार को डायलिसिस किया गया था। पिछले कुछ घंटे से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और उनकी हालत ‘बहुत नाजुक’ हो गयी थी।

गोगोई 2001 से तीताबोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह छह बार सांसद भी रहे और दो बार केंद्रीय मंत्री बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\