विदेश की खबरें | ब्रिटेन में विंडरश पीढी की चुनौतियों के समाधान के लिए कार्यकारी समूह का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने सोमवार को ‘नेशनल विंडरश डे’ के मौके पर देश के प्रवासी समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए एक कार्यकारी समूह का गठन किया है।

लंदन, 22 जून ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने सोमवार को ‘नेशनल विंडरश डे’ के मौके पर देश के प्रवासी समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए एक कार्यकारी समूह का गठन किया है।

द्वितीय विश्व युद्ध के कारण श्रमिकों की संख्या में आयी कमी को दूर करने के लिए ब्रिटेन लाए गए प्रवासी लोगों के सम्मान में ‘नेशनल विंडरश डे’ मनाया जाता है ।

यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.

विंडरश पीढी से जुड़े हजारों लोगों के ब्रिटेन में प्रवास को अवैध बताए जाने के संबंध में अप्रैल 2018 में अनियमितता सामने आयी थी। इसके बाद ब्रिटेन सरकार ने वार्षिक तौर पर विंडरश डे मनाने और मुआवजा कार्यक्रम की घोषणा की थी।

मामले के लिए पूर्व में पटेल संसद में माफी मांग चुकी हैं । उन्होंने विंडरश पीढी और उनके वारिसों के समक्ष चुनौतियों के समाधान के लिए एक कार्यकारी समूह का गठन किया है।

यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.

भारतवंशी कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा, ‘‘विंडरश पीढी ने जिन कठिनाइयों का सामना किया, उसे ठीक करने के लिए हमारे वादे के तहत इस समूह का गठन किया गया है । इस तरह हम सार्थक, संवेदनशील और जिम्मेदार तरीके से इन मुद्दों का समाधान कर सकते हैं।’’

विंडरश पीढ़ी पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों के नागरिकों को कहा जाता है जो 1973 से पहले ब्रिटेन आए थे। उस समय ऐसे राष्ट्रमंडल नागरिकों के ब्रिटेन में रहने एवं काम करने के अधिकारों में काफी हद तक कटौती की गई थी।

इनमें से ज्यादातर लोग जमैका एवं कैरिबियाई मूल के थे जो 22 जून 1948 को ‘एम्पायर विंडरश’ पोत से यहां आए थे। उस वक्त के भारतीय एवं अन्य दक्षिण एशियाई प्रवासी भी इसी श्रेणी में आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\