देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यबल का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के सफल क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से 17 सदस्यीय कार्यबल का गठन किया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 19 अगस्त उत्तर प्रदेश में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के सफल क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से 17 सदस्यीय कार्यबल का गठन किया गया है ।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्यीय कार्यबल के गठन को मंजूरी प्रदान की ।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार बेंगलुरु में स्थापित की जाएगी गणेश जी की प्रतिमा, हर वार्ड में सिर्फ एक मूर्ति स्थापित करने की अनुमति: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कार्यबल के अध्यक्ष तथा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी सह-अध्यक्ष होंगे ।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष जी सी त्रिपाठी इसके सदस्य होंगे। सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष अशोक गांगुली भी इस कार्यबल के सदस्य होंगे । इसके अलावा कुछ अन्य सदस्य नामित किए गए हैं ।

यह भी पढ़े | Baramulla Terror Attack: बिहार के शहीदों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा ऐलान, नौकरी व 36-36 लाख देगी राज्य सरकार.

प्रवक्ता ने बताया कि एकेटीयू, लखनऊ के कुलपति विनय पाठक, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा वी पी खंडेलवाल और पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा कृष्ण मोहन त्रिपाठी इस कार्यबल में सदस्य नामित किए गए हैं ।

प्रवक्ता के अनुसार इस महत्वपूर्ण कार्यबल में लखनऊ विश्वविद्यालय के अरविंद मोहन, निशी पांडेय तथा अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे ।

उन्होंने बतााय कि महानिदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, विजय किरण आनंद कार्यबल के सदस्य सचिव होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\