देश की खबरें | यमुना में जहरीले प्रदूषक की जांच के लिए एक अध्ययन समूह का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना में जहरीले प्रदूषक अमोनियाकल नाइट्रोजन के बढ़ते स्तर को लेकर चिंतित केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने नदी में अमोनिया के स्तर की निगरानी के लिए मंगलवार को एक अध्ययन समूह का गठन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच जनवरी यमुना में जहरीले प्रदूषक अमोनियाकल नाइट्रोजन के बढ़ते स्तर को लेकर चिंतित केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने नदी में अमोनिया के स्तर की निगरानी के लिए मंगलवार को एक अध्ययन समूह का गठन किया।

सीपीसीबी द्वारा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में यमुना में अमोनियाकल नाइट्रोजन के बढ़ते स्तर और अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘एक अध्ययन समूह में डीजेबी, एचएसपीसीबी, डीपीसीसी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल हैं।’’

सूत्रों ने बताया, ‘‘समूह समान निगरानी प्रोटोकॉल और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता की समीक्षा करेगा, पिछले डाटा का विश्लेषण करेगा और महत्वपूर्ण ‘हॉटस्पॉट्स’ की पहचान करने के साथ ही अमोनिया के उच्च स्तरों की अवधि के लिए एक सर्वेक्षण करेगा।’’

अध्ययन समूह निरंतर समाधानों के लिए छोटे और दीर्घकालिक उपाय सुझाएगा और एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौपेंगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी