देश की खबरें | विमानों को आपातकालीन स्थिति में उतारने, उड़ानों में देरी की जांच के लिए आयोग गठित करें : भाकपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया है कि हाल के दिनों में उड़ान भरने में देरी और आपातकालीन स्थिति में विमान उतरने के मामले में ‘‘चिंताजनक वृद्धि’’ की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाए।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया है कि हाल के दिनों में उड़ान भरने में देरी और आपातकालीन स्थिति में विमान उतरने के मामले में ‘‘चिंताजनक वृद्धि’’ की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाए।

केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में, राज्यसभा सदस्य ने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों के कारण सैकड़ों विमानों के समय पर उड़ान भरने में विफल रहने के मद्देनजर कई खबरें आई हैं।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मैं पिछले छह महीनों में उड़ान भरने में देरी और आपातकालीन स्थिति में विमान उतरने के मामले में चिंताजनक वृद्धि पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं, जो यात्रा जरूरतों और यात्रियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंता पैदा करता है।’’

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की कालीकट-दम्माम उड़ान के त्रिवेंद्रम में आपात स्थिति में उतरने के समय उसमें 176 यात्री सवार थे।

सांसद ने कहा, ‘‘इस तरह की एयरलाइन सेवाएं केवल अधिक से अधिक मुनाफा कमाने को लेकर चिंतित हैं और इस तरह के मुनाफे पर लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।’’

सांसद ने कहा, ‘‘परिस्थितियों को देखते हुए, मैं आपसे इस मामले पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह करता हूं ताकि हमारी उड़ानों का सुरक्षित और उचित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\