खेल की खबरें | कतर के खिलाफ हार को भुलाकर भारत का ध्यान बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कतर के खिलाफ शानदार जुझारूपन दिखाने के बाद भी 0-1 से पिछड़ने वाली भारतीय फुटबॉल टीम 2022 विश्व कप एवं 2023 एशियाई कप क्वालीफायर्स में बांग्लादेश के खिलाफ अगले मुकाबले से अपने अभियान को पटरी पर लाने की तैयारी कर रही है।

दोहा, पांच जून कतर के खिलाफ शानदार जुझारूपन दिखाने के बाद भी 0-1 से पिछड़ने वाली भारतीय फुटबॉल टीम 2022 विश्व कप एवं 2023 एशियाई कप क्वालीफायर्स में बांग्लादेश के खिलाफ अगले मुकाबले से अपने अभियान को पटरी पर लाने की तैयारी कर रही है।

एशियाई चैम्पियन एवं मेजबान कतर ने गुरूवार रात को 33वें मिनट में गोल कर बढ़त ले लिया था लेकिन भारत ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद अंत तक कोई गोल नहीं करने दिया और खुद को बड़े अंतर की हार से बचा लिया।

भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन टीम दो साल के बाद चीन में खेली जाने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है।

लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही भारतीय टीम के मध्य पंक्ति के खिलाड़ी ब्रैंडन फर्नांडिस ने कहा कि ‘ब्लू टाइगर्स’ के लिए आगामी मैच बेहद महत्वपूर्ण है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और हमें एक दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि टीम में हमारी खास भूमिकाएँ हैं। अगला मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें पहले मैच में मिली लय को बरकरार रखने की जरूरत है। पहला मैच अब बीते कल की बात है।’’

विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम बांग्लादेश से ऊपर है लेकिन रक्षापंक्ति के खिलाड़ी सुभाशिष बोस ने माना कि विरोधी टीम को कमजोर नहीं आंक सकते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बांग्लादेश टीम की मजबूती से वाकिफ हैं। वे एक ऐसी टीम हैं जो बहुत अधिक जवाबी हमले करने में विश्वास रखती है और यह बहुत खतरनाक है। भारत और बांग्लादेश के मुकाबले हमेशा रोमांचक और करीबी रहे हैं। बांग्लादेश के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है।’’

भारत और बांग्लादेश का यह मैच सात जून को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में पिछड़ने के बाद आफगानिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था।

बांग्लादेश के कोच जैमी डे ने कहा, ‘‘ मैं अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की। यह पिछड़ने के बाद वापसी करने के टीम के मजबूत रवैये को दर्शाता है ।’’

आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व करने वाले बांग्लादेश के कप्तान जमाल भुयान ने कहा कि यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रतिस्पर्धी होगा, दांव पर काफी कुछ लगा होगा। पिछली बार कोलकाता में हम तीन अंक हासिल करने में नाकाम रहे थे क्योंकि भारत ने आखिरी क्षणों में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था। हम में वह भूख बरकरार है और हमें पता है कि हम विरोधी टीम को नुकसान पहुंचा सकते है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी