एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर पर

मुंबई, 18 फरवरी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इससे पूर्व चार फरवरी को समाप्त पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.198 अरब डॉलर बढ़कर 631.953 अरब डॉलर हो गया था। यह तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में 642.453 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में कमी आने के कारण दर्ज की गई। एफसीए समग्र भंडार और स्वर्ण भंडार का एक प्रमुख घटक है।

आंकड़ों के अनुसार 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एफसीए 2.764 अरब डॉलर घटकर 565.565 अरब डॉलर रह गया।

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा के मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

इसके अलावा आलोच्य सप्ताह में सोने का भंडार 95.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.235 अरब डॉलर हो गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.173 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.217 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).