एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.45 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.41 अरब डॉलर से अधिक घटकर 601.45 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.45 अरब डॉलर पर

मुंबई, 11 अगस्त देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.41 अरब डॉलर से अधिक घटकर 601.45 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 603.87 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, चार अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.93 अरब डॉलर घटकर 533.40 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.68 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 17.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 8.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.09 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).