विदेश की खबरें | श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की विदेश यात्रा पर लगी पाबंदी हटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे पर लगे विदेश यात्रा प्रतिबंध को बुधवार को हटाने का आदेश दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 17 मई श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे पर लगे विदेश यात्रा प्रतिबंध को बुधवार को हटाने का आदेश दिया।

पिछले साल मई में फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत ने महिंदा राजपक्षे (77) और कुछ अन्य नेताओं की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी थी। उनके खिलाफ कोलंबो में सरकार-विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर घातक हमले में संलिप्तता को लेकर जांच चल रही थी।

पिछले साल मई में हिंसा में कम से कम नौ लोगों की जान चली गयी थी और 300 से अधिक अन्य लोग घायल हो गये थे।

‘न्यूजफर्स्ट डॉट आईके वेबसाइट’ की खबर के मुताबिक, बुधवार को फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, सांसद रोहित ए., मंत्री पवित्र वन्नैराच्चि एवं पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य कंचना जयरत्ने के विदेश यात्रा प्रतिबंध को पूरी तरह हटा दिया है।

‘डेली मिरर’ अखबार के अनुसार, कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट थिलिना गमागे ने रजिस्ट्रार को तत्काल इस आदेश के बारे में आप्रवासन और उत्प्रवास महानियंत्रक को सूचित करने का आदेश दिया। जब्त किये गये पासपोर्ट को इन चारों नेताओं को लौटाये जाने का आदेश दिया गया।

पिछले साल अप्रत्याशित आर्थिक संकट के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किये जाने के बाद हिंसा भड़क गयी थी और नाराज भीड़ ने कई सांसदों के घरों एवं कार्यालयों में आग लगा दी थी।

प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के छोटे भाई और तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा था। महिंदा राजपक्षे ने कुछ घंटे बाद इस्तीफा दे दिया था और देश में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\