विदेश की खबरें | विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने की मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की तथा हिंद महासागर में इस स्थित इस देश में जारी विकास परियोजनाओं की प्रगति समेत द्विपक्षीय संबंधों पर गहन चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

माले, दो अक्टूबर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की तथा हिंद महासागर में इस स्थित इस देश में जारी विकास परियोजनाओं की प्रगति समेत द्विपक्षीय संबंधों पर गहन चर्चा की।

मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आये क्वात्रा ने मालदीव के अपने समकक्ष अहमद लतीफ के साथ भी बातचीत की और इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने राष्ट्रपति सोलिह से भेंट की तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति समेत भारत-मालदीव संबंधों पर गहन चर्चा की।’’

उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने राष्ट्रपति सोलिह को भारत-मालदीव साझेदारी के विकास के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति सोलिह ने विदेश सचिव का स्वागत किया और कहा कि मालदीव की यह उनकी पहली यात्रा है। राष्ट्रपति ने राजनयिक सेवा में उनके लंबे करियर की तारीफ की।

बयान के अनुसार मुलाकात के दौरान विदेश सचिव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ मालदीव की कार्रवाई शानदार रही और वह अपनी अर्थव्यवस्था को महामारी से पहले वाली स्थिति में ले आया।

उन्होंने कहा कि मालदीव सबसे अहम क्षेत्रीय साझेदारों में एक है तथा भारत मालदीव में विभिन्न विकास परियोजनाओं में सहयोग करता रहेगा।

बयान के मुताबिक राष्ट्रपति सोलिह ने कहा कि भारत ने सदैव खुद को मालदीव का घनिष्ठ दोस्त साबित किया है और उन्होंने मालदीव के प्रति भारत के निरंतर सहयोग के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

लतीफ के साथ विदेश सचिव क्वात्रा की मुलाकात के बारे में बागची ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों में तीव्र वृद्धि का सकारात्मक मूल्यांकन किया तथा उसे और तेज करने के तौर तरीके पर चर्चा की।’’

उनके अनुसार दोनों अधिकारियों के सामने 10 करोड़ डॉलर के ऋण सहायता समझौते के दस्तावेज को साझा किया गया। राष्ट्रपति सोलिह जब इस साल अगस्त की शुरुआत में भारत आये थे तब इसकी घोषणा की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\