विदेश की खबरें | विदेश सचिव श्रृंगला की रूस के उप विदेश मंत्री से द्विपक्षीय संबंधों पर हुई ‘शानदार चर्चा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव के साथ बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘शानदार चर्चा’’ हुई।

मॉस्को, 17 फरवरी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव के साथ बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘शानदार चर्चा’’ हुई।

इस साल अपनी पहली विदेश यात्रा पर यहां पहुंचे श्रृंगला और मोर्गुलोव ने वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन सहित आगामी उच्चस्तरीय बैठकों की तैयारियों की समीक्षा भी की।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि बैठक के दौरान विदेश सचिव श्रृंगला ने रूस के उप विदेश मंत्री मोर्गुलोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘शानदार चर्चा’’ की।

दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘भारत एवं रूस के बीच मजबूत संबंधों को विदेश कार्यालय चर्चा के दौरान और अधिक मजबूती मिली जहां पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों के साथ बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई।’’

श्रृंगला द्विपक्षीय राजनीतिक चर्चा के तहत रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव से भी मुलाकात करेंगे।

उनके दो दिवसीय आधिकारिक दौरे से भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक भागीदारी को गति मिलने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के प्रासंगिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

इससे पहले, श्रृंगला ने टि्वटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं यहां खूबसूरत मॉस्को शहर आकर प्रसन्न हूं। नए साल में भारत से बाहर यह मेरी पहली यात्रा है। कोविड के समय मेरी यह यात्रा इस बात का संकेत है कि हम रूस के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह बहुत ही सार्थक चर्चा होगी।’’

श्रृंगला ने कहा कि वह शिक्षाविदों और मीडिया के लोगों से भी मिलेंगे तथा रूस की संस्कृति की अनुभूति करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मेरा मानना है कि हम यह देखने के लिए सही राह पर हैं कि पहले से ही जोशपूर्ण संबंधों, भारत-रूस के बीच अत्यंत मजबूत रणनीतिक भागीदारी को हम किस तरह आगे बढ़ा सकते हैं। धन्यवाद।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\