देश की खबरें | विदेश सचिव क्वात्रा ने भूटानी समकक्ष चोडेन के साथ व्यापक बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शनिवार को भूटान के अपने समकक्ष औम पेमा चोडेन के साथ व्यापक बातचीत की और भूटान की प्राथमिकताओं के आधार पर उसके साथ साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शनिवार को भूटान के अपने समकक्ष औम पेमा चोडेन के साथ व्यापक बातचीत की और भूटान की प्राथमिकताओं के आधार पर उसके साथ साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भूटान के राजनयिक ने 28 से 29 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा की। एक बयान में कहा गया, ‘‘दोनों विदेश सचिवों ने द्विपक्षीय सहयोग के समूचे पहलू की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में इसे और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’

दोनों विदेश सचिवों ने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भूटानी विदेश सचिव की यात्रा ने ‘‘आपसी हित के सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की लंबे समय से जारी परंपरा’’ को मजबूत किया है।

मंत्रालय ने कहा कि भूटानी पक्ष ने वार्ता के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के बारे में विवरण साझा किया।

बयान में कहा गया, ‘‘विदेश सचिव क्वात्रा ने भूटान सरकार और वहां के लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर भूटान के साथ साझेदारी करने तथा नए क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों विदेश सचिवों ने ऊर्जा क्षेत्र, विकास साझेदारी, सीमा पार कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक संबंधों, डिजिटल विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं लोगों के आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की सराहना की।

चोडेन ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और भूटान विशिष्ट द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं, जो सभी स्तरों पर अत्यधिक विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ, दोस्ती के मजबूत बंधन और करीबी लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड