देश की खबरें | विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ‘पड़ोस प्रथम’ नीति के बारे में संसदीय समिति को जानकारी दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति को मंगलवार को ‘पड़ोस प्रथम’ नीति के तहत आने वाले राष्ट्रों से देश के रिश्तों के बारे में जानकारी दी।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने श्रृंगला से नीति से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर सवाल पूछे।

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 20131 नए मरीज पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,43,772 हुई.

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, म्यामां, बांग्लादेश और मालदीव इस नीति के दायरे में आते हैं।

सूत्रों ने कहा कि विपक्षी सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने नेपाल के साथ देश के खराब होते रिश्तों पर सवाल उठाया जबकि चीन भारत के पड़ोसी देशों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत कर रहा है।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

सूत्रों ने कहा कि इस सवाल का जवाब देते हुए श्रृंगला ने भारत के उसके पड़ोसियों के साथ रिश्तों का विस्तार से वर्णन किया और रिश्तों को और मजबूत करने के लिये उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि विदेश सचिव ने भारत की उसके पड़ोसियों के साथ विभिन्न संधियों और समझौतों का भी उल्लेख किया।

बैठक के दौरान मौजूद अधिकतर सदस्य भाजपा से थे। विपक्षी दलों से इक्का-दुक्का सदस्य ही थे। समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)