विदेश की खबरें | दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्री म्यांमा पर विशेष वार्ता करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. म्यांमा में पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद हिंसा भड़क गयी थी और क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

म्यांमा में पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद हिंसा भड़क गयी थी और क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया।

म्यांमा में रविवार को एक सैन्य हवाई हमले समेत हालिया घटनाक्रमों ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) की चिंताएं बढ़ा दी हैं। रविवार के हमले में खबरों के अनुसार काचीन जातीय अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम 80 लोग मारे गये।

आसियान के अध्यक्ष कंबोडिया ने मंगलवार को नोटिस जारी कर कहा कि समूह म्यांमा में हाल में हिंसा बढ़ने को लेकर अत्यंत चिंतित है।

उसने कहा, ‘‘हम सभी संबंधित पक्षों से आह्वान करते हैं कि सकारात्मक संवाद की प्रक्रिया के लिए तत्काल ठोस कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए म्यांमा में शांतिपूर्ण समाधान एवं राष्ट्रीय सुलह की कोशिश की जाए।

बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक के बाद 11-13 नवंबर को आसियान का वार्षिक सम्मेलन होना है जहां नेताओं का मुख्य रूप से ध्यान म्यांमा की हालत पर होगा।

विदेश मंत्रियों की बैठक जकार्ता, इंडोनेशिया में होगी जिसकी अध्यक्षता कंबोडिया के विदेश मंत्री प्रैक सोखोन करेंगे जो म्यांमा के लिए आसियान के विशेष राजदूत हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चुम सौनरी ने बुधवार को दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\