विदेश की खबरें | ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की चार सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की चार सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक होगी, जिसमें सामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के अलावा भारत सहित पांचों सदस्य देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की जाएगी।

मास्को, 27 अगस्त ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की चार सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक होगी, जिसमें सामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के अलावा भारत सहित पांचों सदस्य देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की जाएगी।

रूसी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का संगठन है, जिसके सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

इन देशों में विश्व की 42 प्रतिशत जनसंख्या रहती है और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इन देशों की 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि चार सितंबर को विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसका आयोजन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होगा।

इस बैठक का आयोजन पहले ही होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\